तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं आराधना का भव्य आयोजन

🪷 तीन दिवसीय आराधना कार्यक्रम

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

24 तीर्थंकरों के गुणों की विशेष आराधना

समय : सुबह 11 बजे

24 तीर्थंकरों के पावन गुणों की विशेष आराधना एवं धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से श्रद्धालु इस पुण्यमयी आयोजन में सहभागी बनेंगे।


सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

भक्तामर मंत्र आराधना

समय : सुबह 8 बजे

भक्तामर स्तोत्र के 48 मंत्रों की विशेष आराधना का आयोजन किया जाएगा। भक्तामर स्तोत्र की आराधना के इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना एवं भक्ति में सहभागी होने का अवसर प्राप्त होगा।


मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

रक्षा कवच मंजूषा वितरण

समय : सुबह 8 बजे

विशेष अनुष्ठान के साथ नवग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से बचने की मंगल भावना से रक्षा कवच मंजूषा का वितरण किया जाएगा।


✨ आराधना की विशेषता

इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में 24 मुख्य चक्रवर्ती, मुख्य इन्द्र-इन्द्राणी एवं हजारों श्रावक-श्राविकाएं सहभागी बनेंगे।

आप भी इस पुण्यमयी आराधना में सहभागी बनना चाहते हैं तो अपना नाम अवश्य लिखाएं।

📲 पंजीयन हेतु WhatsApp करें

9460155006


📍 आयोजन स्थल

इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज, इंदौर


🙏 चातुर्मास पुण्यार्जक परिवार

कांतिलाल बम
डॉ. अक्षय–रिचा बम
अभिनंदन बम • समृद्धि बम परिवार
बड़नगर–इंदौर

पूनम–पराग बाफना
लक्ष्य–अनन्त बाफना


🪷 आयोजक

पूज्य वर्षायोग धर्मप्रभावना समिति 2026
आरोहण परिवार
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज, इंदौर


🤝 सहयोगी

श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर
परिवहन नगर, इंदौर

📞 संपर्क

9827794634


निवेदक

श्रीफल जैन न्यूज

आइए, इस तीन दिवसीय पुण्यमयी तीर्थंकर आराधना में सहभागी बनकर धर्म आराधना का लाभ प्राप्त करें।