स्वस्तिश्री आगम कीर्ति भट्टारक स्वामीजी

Jain mutt, shravanabelagola

1234567890

मार्गदर्शक

स्वस्तिश्री आगम कीर्ति भट्टारक स्वामीजी

मार्गदर्शक

आपके सान्निध्य और प्रेरणा से हमारा मार्ग आलोकित होता है।

श्रवणबेलगोला जैन मठ के उत्तराधिकारी पूज्य स्वस्तिश्री आगम कीर्ति भट्टारक स्वामीजी का पूर्वाश्रम नाम श्री आगम इन्द्र है। आपका जन्म दिनांक 26 फरवरी 2001 को कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा जिले के सागर नगर में हुआ। आपके पिता का नाम श्री अशोक कुमार इन्द्र तथा माता का नाम श्रीमती अनीता अशोक कुमार इन्द्र है। आपका निवास स्थान जैन मंदिर, नेहरू मैदान, सागर (जिला शिवमोग्गा) रहा है।

आपकी प्रारंभिक शिक्षा रोटरी हायर प्राइमरी स्कूल, सागर में तथा माध्यमिक शिक्षा एम.जे.एन. पै हाई स्कूल, सागर में संपन्न हुई। पूर्व-स्नातक (PUC) शिक्षा एस.डी.एम. पी.यू. कॉलेज, उजिरे (दक्षिण कन्नड़) से तथा स्नातक शिक्षा एल.बी. एवं एस.बी.एस. कॉलेज, सागर से प्राप्त की।

आप एन.सी.सी. के ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाणपत्र धारक रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षा में बेसिक एवं ऑफिस ऑटोमेशन (41 कोर्स) के साथ टैली ERP-9 (लेवल 1) का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कन्नड़, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं पर आपकी अच्छी पकड़ है।

पूर्वाश्रम काल में आपने अपने पिता एवं पंडित श्री मोहन कुमार प्रतिष्ठाचार्य के सान्निध्य में विविध धार्मिक अनुष्ठानों एवं आराधनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाई।

दिनांक 27 मार्च 2023 (सोमवार) को आपका विधिवत् पट्टाभिषेक (दीक्षा) संपन्न हुआ, जिसके साथ आप श्रवणबेलगोला जैन मठ के उत्तराधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित हुए।